Maharashtra: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने हवाईअड्डे को ईमेल भेजकर चेतावनी दी है कि अगर अगले 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में दस लाख डॉलर का भुगतान नहीं किया गया तो हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 को उड़ा दिया जाएगा।
Mumbai Airport Threat: 'मुझे 8 करोड़ दो, वो भी बिटकॉइन में, वरना उड़ा दूंगा मुंबई एयरपोर्ट', ईमेल पर मिली धमकी से सनसनी. #India24x7livetv #NewsUpdate #Mumbaiairport pic.twitter.com/QFy2gXYb7U
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 24, 2023
ईमेल में लिखा था, “यह आपके हवाई अड्डे के लिए आखिरी चेतावनी है, अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम 48 घंटों के भीतर हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर बमबारी करेंगे। इससे बचने के लिए बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर का भुगतान करें। 24 घंटों के बाद एक और चेतावनी दी जाएगी।”
Maharashtra: किस ईमेल आईडी से मिली धमकी?
जान लें कि टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ये ईमेल quaidacasrol@gmail.com से आया है. ईमेल भेजने वाले शख्स ने 48 घंटे का वक्त दिया है. उसने 48 घंटे में 10 लाख डॉलर मांगे हैं. और एयरपोर्ट ऑथारिटी को ये सारी रकम बिटकॉइन में देने को कहा है.
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी हुई है। (Maharashtra) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 385 (जबरन वसूली) और धारा 505 (1) (बी) (सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से दिए गए बयान) के तहत मामला दर्ज किया है।
Maharashtra: इससे पहले भी मुंबई में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले 5 सितंबर को, एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसने झूठा दावा किया था कि कमाठीपुरा में बम विस्फोट है। इसी तरह, 13 अगस्त को, मुंबई पुलिस ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई में 100 किलोग्राम बम के बारे में अधिकारियों को फर्जी कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।










