Mathura News : बरसाना में लट्ठमार होली को लेकर तैयारियों में जुटा शासन प्रशासन, जिलाधिकारी ने की बैठक

Mathura News : बरसाना में लट्ठमार होली को लेकर तैयारियों में जुटा शासन प्रशासन, जिलाधिकारी ने की बैठक
Facebook
X
WhatsApp

Mathura News : मथुरा में 17 मार्च को बरसाना में खेली जाने वाली विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली और लड्डू होली को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने कस्बे के लोक निर्माण विभाग के भवन में मेले से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और पैदल मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।

Mathura News : जिलाधिकारी ने की बैठक

Preparations begin for Barsana Mathura Holi festival | बरसाना लट्ठमार होली  की तैयारियों में जुटा प्रशासन, यह रहेगी तैयारियां | Patrika News

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने कस्बे के लोक निर्माण विभाग के भवन में मेले से सम्बन्धितब आधिकारियों के साथ बैठक की और बताया कि लठ्ठामार होली विश्व प्रसिद्ध होने के साथ साथ राजकीय भी है । होली की अपनी एक अलग पहचान है और हमे इस होली को और बेहतर बनाना है इसके लिए व्यवस्था इस प्रकार होनी चाहिए कि हुरियारे , हुरियारिन और बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो ।

Lathmar Holi 2024

नंदगॉव से आने वाले हुरियारों को प्रिय कुण्ड से होते हुए सीढ़ियों द्वारा रसोईघर से प्रवेश कराया जाएगा और मंदिर में दर्शन के उपरांत सभी हुरियारे दादी बाबा से होते हुए रंगीली गली से मुख्य होली मार्ग पर पहुंचेंगे जहां से इस होली का आयोजन होगा । श्रधूलों को टुकड़ियों के माध्यम जे मंदिर तक भेजा जाएगा जिससे अंदर परिसर में भीड़ न होने पाए। इस बार नंदगॉव और बरसाना होली के आयोजन के लिए 65 लाख रु की धनराशि स्वीकृत हुई है ।

image 401

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे बैठक में बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 6 जॉन और 15 सेक्टरों में बंटा गया है जिसमे सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे । 23 स्थानों पर 105 सीसीटीवी कैमरा और 9 पीटीजेड कैमरा रहेंगे। पूरा मेला क्षत्र सीसीटीवी कैमरों की नज़र में रहेगा और इस बार सादा वर्दी में गुंडा दमन दल भी रहेगा जो अराजक तत्वों पर नज़र रखेगा ।

image 402

Mathura News : ये सभी रहे उपस्थित

image 403

बैठक आरंभ होने से पहले सीओ गोवर्धन आलोक सिंह, नगर पंचायत चेयरमेन प्रतिनिधि पदम फौजी और मंदिर सेवायत संजय गोस्वामी एडवोकेट ने लठ्ठामार होली के आयोजन के बारे में विस्तार से बताया । बैठक में एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, एडीएम योगानंद पांडे, एसपी ट्रैफिक शेलश, एसपी टिंकल जैन, अधिशाषी अधिकारी कल्पना बाजपेयी, एसडीओ बिजली विभाग संजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मनोज वशिष्ठ , मंदिर रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, नंदगॉव चेयरमेन प्रतिनिधि भीम चौधरी, कोसीकलां प्रभारी अरुण बालियान, बरसाना थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल सिचाई विभाग, पीडब्लूडी विभाग, सभासद भोला पहलवान , धुरवेश गोस्वामी, नीरज पंडा, विश्वेन्द्र सिंह, विष्णु, देवी सिंह आदि उपस्थित थे ।

https://youtu.be/b585eQioO4s?si=ywrTW1ej35x4ehNw

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें