Microsoft Server Issue : विमान से लेकर ट्रेनें, चैनल से लेकर लंदन स्टाक एक्सचेंज बंद, दुनियाभर की सरकारों में मचा हाहाकार, अचानक सिस्टम बंद

Microsoft Server Issue : विमान से लेकर ट्रेनें, चैनल से लेकर लंदन स्टाक एक्सचेंज बंद, दुनियाभर की सरकारों में मचा हाहाकार, अचानक सिस्टम बंद
Facebook
X
WhatsApp

Microsoft Server Issue : माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर ठप हो जाने से दुनियाभर में करोड़ों लोग और बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ये गड़बड़ी 19 जुलाई को 10 बजे के बाद शुरू हुई। दुनियाभर में कंप्यूटर बंद होने लगे और कई अलग-अलग व्यवसायों में समस्याओं की रिपोर्ट की। कई मीडिया संगठनों और आईटी कामकाज भी प्रभावित हुए हैं। भारत में इंडिगो, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों ने कहा है कि वे तकनीकी गड़बड़ियों का सामना कर रहै हैं, जिससे टिकट बुकिंग और वेब चेक-इन जैसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।



Microsoft Server Issue : क्या है समस्या?


यह समस्या “ब्लूस्क्रीन एरर” से आती है जो क्राउडस्ट्राइक आउटेज का परिणाम है, जिसमें सर्वर और डिवाइस “बूट लूप” में फंस जाते हैं। जिसके कारण दुनिया भर के यूजर्स इसके क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफ़ॉर्म तक पहुँचने में असमर्थ हो गए। दुनिया भर के हज़ारों यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सेवाओं में समस्याओं की रिपोर्ट की।

image 246

आज सुबह एक्स पर माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस ने कहा, “हम यूजर्स की विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सेवाओं तक पहुँचने की क्षमता को प्रभावित करने वाली समस्या की जाँच कर रहे हैं। एक अपडेट में, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसने कारण का पता लगा लिया है और अपने यूजर्स तक पहुँच बहाल करने के लिए काम कर रहा है।

image 42


Microsoft Server Issue : क्लाउड कंप्यूटिंग

image 245


आज के घटनाक्रम ने क्लाउड कंप्यूटिंग के खतरों या उनकी समस्याओं को एक बार फिर उजागर कर दिया है। जिस तरह से दुनियाभर में आईटी कामकाज क्लाउड पर यानी रिमोट स्टोरेज और रिमोट सर्वर पर शिफ्ट हो रहा है उससे भविष्य में कभी भी कोई बड़ा मसला खड़ा होने की आशंका जताई जाती रही है।

https://youtu.be/pxtcB6UPORs?si=AeMGbwwTfQkb_jat

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें