Moradabad News: संभल में एएसआई की टीम ने की जामा मस्जिद की नापतोल; पुताई के काम की करेगी निगरानी

Facebook
X
WhatsApp

 Moradabad News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद में पुताई का आदेश दिया है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को एएसआई की टीम मस्जिद की नापतोल करने के लिए पहुंच गई है। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि एएसआई जो स्थान पुताई के लिए बताएगी।

वहां-वहां पुताई कराई जानी है।  (Moradabad News) यदि आज ही टीम द्वारा स्थान बताए जाते हैं तो पुताई शुरू होगी, यदि टीम नहीं बताती है तो सोमवार से काम शुरू होगा। बताया कि पुताई के बाद सजावट का काम कराया जाएगा।

image 137

जामा मस्जिद कमेटी सदर ने कहा कि हर वर्ष रमजान के माह में जामा मस्जिद की पुताई और सजावट होती रही है। (Moradabad News) इसको लेकर इस बार अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली तो उच्च न्यायालय में याचिक दायर की थी।

याचिका की पहली सुनवाई पर उच्च न्यायालय ने एएसआई को मस्जिद की स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा था। जिसमें एएसआई की टीम द्वारा न्यायालय में दाखिल की गई रिपोर्ट में कहा था कि पुताई की जामा मस्जिद में जरूरत नहीं है।

image 138

सफाई कराई जा सकती है। जामा मस्जिद कमेटी ने अपना पक्ष रखा था। जिसके बाद उच्च न्यायालय ने पुताई व सजावट का आदेश दिया है। हालांकि इसकी निगरानी एएसआई द्वारा की जानी है।

https://youtu.be/dg7ciFxxUYg?si=AXQMQHPLTCw57Cri

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें