Mumbai: आखिर आइसक्रीम में किसकी थी उंगली? इस बड़े सवाल का पुलिस के हाथ लगा जवाब, खुलासे के पीछे है एक कहानी

Facebook
X
WhatsApp

Mumbai: कुछ दिन पहले मलाड के एक डॉक्टर को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में इंसान की एक उंगली मिली। (Mumbai) इस मामले के बाद पूरे सोशल मीडिया पर खाने-पीने की चीजों को लेकर और उसकी शुद्धता पर सवाल खड़े किए गए। वहीं, मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच में पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है जिसको लेकर संदेह जताया जा रहा है की यह उंगली आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की हो सकती है।

जबसे यह घटना सामने आई है तबसे ही लोगों के अंदर एक सवाल कौंध रहा था कि आखिर ये उंगली किसकी हो सकती है। पुलिस के सामने भी चैलेंज था कि वह इस सवाल का जवाब ढूंढ कर लाए। तो अब पुलिस ने इस मामले में उठे इस बड़े सवाल को लेकर खुलासा किया है।

image 99

Mumbai: पुलिस ने DNA टेस्ट के लिए भेजे नमूने

पुलिस ने पाया है कि यम्मो आइसक्रीम की पुणे फैक्ट्री के एक कर्मचारी की उंगली में दुर्घटना में चोट लग गई थी। (Mumbai) पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में पाया गया है कि जिस आइसक्रीम में उंगली का टुकड़ा मिला था, उसी दिन दुर्घटना हुई थी। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए नमूने भेजे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही यह पुष्टि हो पाएगी कि उंगली कर्मचारी की है या नहीं।

https://youtu.be/XmUdYZqoMhU?si=caStARSemwCw5XGj

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें