NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में सुभासपा विधायक बेदी राम का नाम आया सामने, पहले भी जा चुके हैं जेल

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में सुभासपा विधायक बेदी राम का नाम आया सामने, पहले भी जा चुके हैं जेल
Facebook
X
WhatsApp

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामला को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। मामले में आज एक और नया खुलासा सामने आया है। ओपी राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम इस पेपर लीक मामले से जुड़ा है। बता दें, विधायक बेदी राम पहले भी पेपर लीक मामले में जेल काट चुके हैं। एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में सुभासपा विधायक बेदी राम को उत्तर भारत में पेपर लीक का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाला सरगना बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता ने बेदी राम का नाम लिया है। फिलहाल, बेदी राम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक हैं। उनके ऊपर बाराबंकी में एक बड़े जमीन घोटाले का भी आरोप है। जिसकी जांच वर्तमान में चल रही है।

NEET Paper Leak : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

image 197


वायरल वीडियो में सुना जा सकता है, जिनके पेपर्स रद्द हो गए वो स्टूडेंट अपना पैसा वापिस मांगने आए हैं तो इसपर सुभासपा विधायक बेदी राम उनको हड़का रहे हैं और कह रहे हैं कि वो कैसे पेपर लीक और रिजल्ट बदलने का सिस्टम चलाते हैं। बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब बेदी राम का नाम पेपर लीक से जुड़ा है। इससे पहले साल 2014 में रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में वह गिरफ्तार हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश STF ने उन्हें लखनऊ के आशियाना एरिया से गिरफ्तार किया था।

NEET Paper Leak : विधायक बेदी राम ने दी सफाई

image 196

इसको लेकर सुभासपा विधायक बेदी राम की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुझ पर लग रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। विधायक बेदी राम ने दावा करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ आरोप साबित हुए तो तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आरोप साबित हुए तो पूरी संपत्ति दान दे दूंगा।

NEET Paper Leak : एनटीए प्रमुख समेत 10 अधिकारी CBI की रडार पर

image 198


मामले से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। एनटीए के प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी समेत 10 अधिकारी अब संदेह के घेरे में आ गए हैं। मामले को हाथ में लेने के बाद से सीबीआई लगातार ऐक्शन में है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न आउटसोर्स कंपनियों के अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है।

https://youtu.be/XxmF75xwAlU?si=tJY0i31WxTZsFX_D

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें