New Delhi : ED की शिकायत पर CM केजरीवाल को कोर्ट का नया समन, 16 मार्च को पेश होने का दिया आदेश ..

New Delhi : ED की शिकायत पर CM केजरीवाल को कोर्ट का नया समन, 16 मार्च को पेश होने का दिया आदेश
Facebook
X
WhatsApp

New Delhi : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. ईडी की शिकायत पर दिल्ली की की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने सीएम को 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने को कहा है.

New Delhi : पांचवें समन के बाद भी ईडी ने कोर्ट में शिकायत की थी दर्ज

Untitled 3 2 1 1

दरअसल अरविंद केजरीवाल आठ समन के बाद भी जब ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए तो एजेंसी ने समन का पालन नहीं करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में बुधवार को नयी शिकायत दर्ज करायी थी. इससे पहले भी ईडी ने पांचवें समन के बाद ईडी ने शिकायत की थी, जिस पर सात फरवरी को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. हालांकि अरविंद केजरीवाल के वकील ने बजट सत्र के चलते अगली तारीख पर पेश होने की दलील देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी.

Delhi Liquor Scam: ED की शिकायत पर केजरीवाल को नया समन, कोर्ट ने 16 मार्च को पेश होने का दिया आदेश

New Delhi : ईडी के समन को बताया अवैध

केजरीवाल का गिरफ्तारी का डंका पीटना और फिर वर्चुअल पेशी की रिक्वेस्ट डालना  क्या कहलाता है? - arvind kejriwal now ready to appear before ed officers  but virtually after 12 march ...

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को अबतक आठ समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन वो किसी भी समन पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल ने हर बार ईडी के समन को अवैध करार दिया. साथ ही उन्होंने हर बार समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया.

https://youtu.be/7jIVwTLf8Nw?si=PTXLtwkafTnXucVF

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें