PM Modi Saudi Arabia Visit: वक्फ विवाद के बीच सऊदी अरब के लिये रवाना हुये पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से जेद्दा में होगी मुलाकात

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब पहुंचेंगे जहां वे 23 अप्रैल तक रुकेंगे। यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है। इससे पहले पीएम मोदी 2016 और 2019 में सऊदी अरब का दौरा कर चुके हैं यह उनकी वहां की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी।

PM Modi Saudi Arabia Visit: पहली बार जेद्दा जाएंगे पीएम मोदी

भारत के सऊदी अरब में राजदूत सुहेल एजाज खान के मुताबिक, यह पीएम मोदी की पहली जेद्दा यात्रा है, हालांकि इससे पहले वह दो बार सऊदी अरब की यात्रा कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा सितंबर 2023 में क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा और G20 शिखर सम्मेलन में उनकी सहभागिता के बाद हो रही है। (PM Modi Saudi Arabia Visit) उस दौरान भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक भी हुई थी।

image 207

भारत-सऊदी रिश्तों को मिलेगी नई ऊर्जा

भारत और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक और घनिष्ठ संबंध रहे हैं। (PM Modi Saudi Arabia Visit) दोनों देश राजनीति, रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करते हैं। पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच निवेश और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विदेश मंत्रालय ने इसे “द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने का अवसर” बताया है।

प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा
विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार, इस दौरे में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिनमें प्रमुख है:

  • सऊदी अरब की भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश योजना पर प्रगति
  • भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) परियोजना का क्रियान्वयन
  • इजराइल-हमास संघर्ष और यूक्रेन संकट जैसे वैश्विक मुद्दे

साल 2019 में क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा के दौरान निवेश की योजना घोषित की गई थी, जिसे गति देने के लिए अक्टूबर 2023 में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स (HLTFI) का गठन किया गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें