
PM Modi visit Namibia: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे। (PM Modi visit Namibia) यह उनकी पहली नामीबिया यात्रा है, जबकि भारत से किसी प्रधानमंत्री की यह तीसरी यात्रा मानी जा रही है। पीएम मोदी का नामीबिया में जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी का आगमन नामीबिया की राजधानी विंडहोक में हुआ, जहां पारंपरिक नामीबियाई संस्कृति के अनुसार उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया गया। (PM Modi visit Namibia) उन्होंने भी उत्साहपूर्वक ढोल बजाने का पारंपरिक अभ्यास किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Also Read –Akhilesh Yadav News: बीजेपी में चल रही कुर्सी की लड़ाई…सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साधा निशाना, बोलेः CM के भी पीछे…
भारत और नामीबिया का राजनयिक संबंध साल 1946 से चला आ रहा है। (PM Modi visit Namibia) भारत ने UN में नामीबिया की आजादी का खुलकर समर्थन किया था। साल 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद भारत ने वहां उच्चायोग स्थापित किया। ग्लोबल साउथ के देशों के साथ भारत की रणनीति के अंतर्गत नामीबिया हमारे लिए बेहद आवश्यक है।
PM Modi visit Namibia: क्या है इस यात्रा का उद्देश्य ?
पीएम मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, शिक्षा, रक्षा, व्यापार, और वन्यजीव संरक्षण जैसे क्षेत्रों में वृद्धि करना है। (PM Modi visit Namibia) भारत, नामीबिया में तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहता है, जो ऊर्जा सुरक्षा के लिए आवश्यक है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने के लिए प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी, जिसमें स्वास्थ्य और औषधि निर्माण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
Also Read –Israel Hamas War: हमास की दरिंदगी! लाशों के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में गोली मारी…खौफनाक कहानी सुन कांप जाएगी रूह
इसके अलावा नामीबिया यूरेनियम, हीरा और तांबा समेत कई खनिजों से परिपूर्ण देश है। (PM Modi visit Namibia) यहां विश्व में सबसे ज्यादा समुद्री हीरे का भंडार भी है। यह अफ्रीकी देश यूरेनियम का भी मुख्य उत्पादक है और साथ ही कोबाल्ट, लिथियम जैसे मिनरल्स भी यहां मौजूद हैं।















