Politics News: बाराबंकी लोकसभा सीट में दलित और मुस्लिम जातियों के वोटर निर्णायक (Politics News) की भूमिका में हैं। इस लोकसभा सीट में करीब दो लाख कुर्मी वोटर हैं। इंडिया गठबंधन के मुताबिक बाराबंकी लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी की सीमा से सटी इस सीट पर जीत हासिल करना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती होगी। कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएल पुनिया बाराबंकी से एक बार सांसद रहे हैं। लेकिन वे कांग्रेस का एक बड़ा दलित चेहरा माने जाते हैं। भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत को पार्टी ने फिर से टिकट दिया है।
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट ने जिम कॉर्बेट पार्क के कोर क्षेत्र में सफारी पर लगाई रोक#uttrakhand #SupremeCourtofIndia #NewsUpdates #india24x7livetv pic.twitter.com/QEub3C2jol
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 6, 2024
Politics News: टिकट के प्रबल दावेदार तनुज पुनिया
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत लखनऊ लोकसभा सीट सपा के खाते में गई है। जबकि राजधानी से सटी बाराबंकी सीट कांग्रेस को मिली है। इस लोकसभा सीट से कांग्रेस पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को टिकट दे सकती है। वे कांग्रेस पार्टी की ओर से इस सीट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। तनुज ने आईआईटी रुड़की से अपनी पढ़ाई की है। 2017 में उन्होंने पहली बार बाराबंकी के जैदपुर विधानसभा से चुना लड़ा था। पार्टी ने उन्हें अगले विधानसभा चुनाव में फिर उम्मीदवार बनाया। लेकिन वे जीत नहीं हासिल कर सके।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद उपेंद्र सिंह रावत को बाराबंकी लोकसभा से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने के कुछ समय बाद ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विपक्ष का आरोप है कि इस वायरल वीडियो में भाजपा प्रत्याशी ही हैं। लेकिन सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने एक्स पर पोस्ट कर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि यह वीडियो दीपफेक एआई की मदद से बनाया गया है। जब तक इस मामले की जांच नहीं होती। और मैं निर्दोष नही साबित होता तब तक कोई भी चुनाव नहीं लडूंगा। इसके बाद उन्होंने टिकट वापस कर दिया है।










