Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस प्रशासन लगातार बड़ी कामयाबी हासिल कर रहा है। जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार, एडिशनल एसपी (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल और सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता पाई है।
थाना पट्टी कोतवाली पुलिस ने फर्जी सीबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। (Pratapgarh) पुलिस ने इस गिरोह के 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3.30 लाख रुपये नगद, फर्जी आईडी कार्ड, नकली नोट कुल 3,69,100 रुपये और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है।
Also Read –Prabhas News: प्रभास की रियल फोटो हुई वायरल पहचान पाना मुश्किल सर से गायब हुए बाल, देखें
पुलिस के अनुसार, थाना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह से पृथ्वीगंज जाने वाली सड़क पर इन अपराधियों ने स्वयं को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर वाहन की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट पर रखा लगभग 5 लाख रुपये नगद से भरा बैग टप्पेबाजी कर उड़ा लिया गया था।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक टीम बनाकर जनता से इस तरह की ठगी और टप्पेबाजी करते थे। (Pratapgarh) गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश सिंह पुत्र छोटू, रामविलास तिवारी पुत्र गया प्रसाद तिवारी, राम सकल केवट पुत्र रामकृष्ण केवट, कल्लू केवट पुत्र चिल्लूर और रंजीत कुमार यादव पुत्र छोटे लाल यादव के रूप में हुई है।
फर्जी सीबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले इस गिरोह को पकड़ने में पट्टी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज राय और स्पेशल टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया की सतर्कता ने अहम भूमिका निभाई।
Also Read –Bigg Boss 19 Update: सलमान खान की हिरोइन बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा, खुद कर दिया कंफर्म
पुलिस कप्तान डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में जिले में लगातार अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। (Pratapgarh) इससे साफ है कि प्रतापगढ़ जिले में अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस के हाथों से बच पाना अब आसान नहीं है।









