Rahul Gandhi Statement : स्मृति ईरानी के बचाव में राहुल गांधी की अपील, ‘हार-जीत लगी रहती है, किसी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें’

Rahul Gandhi Statement : स्मृति ईरानी के बचाव में राहुल गांधी की अपील, 'हार-जीत लगी रहती है, किसी के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें'
Facebook
X
WhatsApp

Rahul Gandhi Statement : मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग ना करें, बुरा व्यवहार ना करें। किसी को नीचा दिखाना और अपमानित करना कमज़ोरी का संकेत है, शक्ति का नहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोगों से और अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि स्मृति ईरानी या किसी भी अन्य नेता के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई अपमानजनक टिप्पणी न करें।

Rahul Gandhi Statement : स्मृति ईरानी के बचाव में राहुल गांधी का ट्वीट

image 164

पूर्व केंद्रीय मंत्री औ भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी पर भद्दे कमेंट करने वालों को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने नसीहत दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लोगों से ऐसा न करने के लिए कहा। राहुल ने लिखा कि हार-जीत जीवन में लगी रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई अपमानजनक या भद्दी टिप्पणी न की जाए। किसी का अपमान करना या किसी को नीचा दिखाना यह शक्तिशाली होने का नहीं कमजोर होने का प्रदर्शन करना है। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।

भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा क्षेत्र से हरा दिया था, जिसके बाद से वह लगातार कांग्रेस के निशाने पर हैं। अब जब अमेठी में 2024 लोकसभा चुनाव में ईरानी को हार का सामना करना पड़ा तो कांग्रेसी नेताओं के यह शब्दों के तीर और भी ज्यादा पैने हो गए।

राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट

कांग्रेस नेताओं ने उनको घमंड़ी और न जाने क्या-क्या कहा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तो अपने शब्दों की मर्यादा को तोड़ते हुए,चुनावों के दौरान ईरानी को मानसिक रूप से विक्षिप्त तक कह दिया था। उन्होंने कहा था कि स्मृति ईरानी जी का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा है, मैं मोदी जी से अपील करूंगा कि जल्द से जल्द इनका दिमागी इलाज करवाया जाए।

image 18

Rahul Gandhi Statement : अमित मालवीय ने साधा निशाना

image 19

राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने लिखा, ‘यह अब तक का सबसे कपटपूर्ण मैसेज है. कांग्रेस नेताओं को भेड़ियों के झुंड की तरह उस महिला के पीछे छोड़ने के बाद, जिसने उन्हें अमेठी में हराया और उनके अहंकार को चूर-चूर किया, ये बहुत बढ़िया है.’

https://youtu.be/7L1Z7oK6HXs?si=Rob-sFJJJZdecnHl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें