Ram Mandir: अयोध्या में तैयारियां जोरों पर! सोने की प्लेट से जड़े संगरमरमर के सिंहासन पर विराजेंगे राम लला

Ram Mandir: अयोध्या में तैयारियां जोरों पर! सोने की प्लेट से जड़े संगरमरमर के सिंहासन पर विराजेंगे राम लला
Facebook
X
WhatsApp

Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। साथ ही राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य भी दिन रात तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। इस बीच रामलला के सिंहासन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर के गर्भगृह में रामलला के लिए भव्य सिंहासन बनाया गया है। तीन फिट ऊंचा और 8 फिट लंबा सिंहासन बनाया गया है।

भव्य राम मंदिर के भूतल का काम लगभग पूरा हो गया है। मंदिर के भूतल में लगे खंभों पर भगवान शंकर की मूर्तियां उकेरी गई हैं, जिनकी तस्वीरें मनमोहक हैं। राम मंदिर के हर कोने को आकर्षक नक्काशीदार पत्थरों से तैयार किया गया है। राम मंदिर के भीतर से आई नक्काशी की इन तस्वीरों ने लोगों को मोहित कर दिया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिखर पर पांच मंडपों का निर्माण किया गया है। वहीं, प्राण- प्रतिष्ठा के लिए होने वाले अनुष्ठान को लेकर दो मंडप का निर्माण किया गया है।

Ram Mandir: 25 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेगा सिंहासन

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा हो चुका है। गर्भगृह में फिनिशिंग का काम चल रहा है। प्रभु रामलला संगरमरमर और सोने की प्लेट लगे सिंहासन पर विराजमान होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि यह सिंहासन राजस्थान के कारीगरों ने बनाया है। यह सिंहासन 25 दिसंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा। इस सिंहासन को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। वहीं, मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या को अलग लुक देने की योजना पर भी काम तेज हो गया है।

बता दें 22 जनवरी को रामलला (Ram Mandir) का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक घटना है। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पल होगा। यह समारोह लाखों लोगों को आकर्षित करेगा।

https://youtu.be/cXv5oB1Zxew?si=W_87XR0IN7K25aCd

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें