Chandauli: संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आई ग्रामीणों की बिजली समस्या, एसडीएम ने दिया निस्तारण का निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली नौगढ़-शनिवार को नौगढ़ तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 27 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें राजस्व, वन, सिंचाई और विद्युत विभाग से जुड़े आवेदन शामिल रहे। (Chandauli) इनमें से चार प्का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को एसडीएम ने गहनता से अध्ययन कर संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।

Chandauli: चिकनी ग्राम पंचायत के औरवाटाड़ गांव की गंभीर बिजली समस्या उजागर

इस दौरान ग्राम प्रधान संतलाल यादव ने एक गंभीर मुद्दा उठाय चिकनी ग्राम पंचायत के औरवाटाड़ गांव में रहने वाले खरवार जाति के 40 परिवार अब तक बिजली से वंचित हैं। ग्रामीण लकड़ी जलाकर गुज़ारा कर रहे हैं, मोबाइल चार्ज करने तक के लिए उन्हें दूसरे गांव जाना पड़ता है। (Chandauli) बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, और सर्पदंश व जंगली जानवरों के हमले से अब तक 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि 2021 से ही डीएम कार्यालय और समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन अभी तक गांव में बिजली नहीं पहुँच पाई है। एसडीएम विकास मित्तल ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के जेई को निर्देशित किया कि बिजली की व्यवस्था तत्काल गाँव में सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान सिओ आशुतोष खंड विकास अधिकारी अमित कुमार खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम रेंजर मक़सूद हुसैन रंजन संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें