NEET Exam Case : ‘मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक कराया था रूम’, NEET केस पर बिहार के डिप्टी CM का बड़ा दावा

NEET Exam Case : 'मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी के PS ने बुक कराया था रूम', NEET केस पर बिहार के डिप्टी CM का बड़ा दावा
Facebook
X
WhatsApp

NEET Exam Case : नीट पेपर लीक मामले को लेकर अब बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया है। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के सचिव ने गेस्ट हाउस बुक करवाया था। विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के PS प्रीतम यादव के कहने पर सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक किया गया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के सचिव प्रीतम कुमार ने गेस्ट हाउस की बुकिंग के लिए पहले एक मई को 9 बजकर 7 मिनट पर और फिर 4 मई को दो बार फोन किया।

NEET Exam Case : दबाव बनाकर कराई बुकिंग

1750240 befunky collage 2024 06 20t131506806


उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने आगे कहा, अधिकारियों ने कहा कि बताया कि प्रीतम कुमार ने दबाव बनाकर गेस्ट हाउस की बुकिंग कराई। पहले दिन उनके फोन को सीरियस नहीं लिया गया था।” साथ ही उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गेस्ट हाउस में रुकने के लिए आवंटन पत्र नहीं था, लेकिन लोग वहां पर रुके थे। हालांकि, बिहार में नीतीश सरकार कैबिनेट में विजय सिन्हा पथ निर्माण मंत्री भी हैं और उनके अंडर ही यह गेस्ट हाउस भी आता है। महागठबंधन की सरकार में पथ निर्माण विभाग पहले तेजस्वी यादव के पास था।

Tejashwi Yadav's PS Involved In NEET Paper Leak Case : नीट ...

NEET Exam Case : तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड

image 108

इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए अधिकारियों पर आरोप है कि बिना आवंटन के उन्होंने मामले के आरोपी सिकंदर यादवेंदु को गेस्ट हाउस में ठहरने का आदेश कैसे दिया और एक हफ्ते से चल रही खबरों के बाद भी यह चुप क्यों थे। विजय सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पिछले एक साल के भीतर गेस्ट हाउस में ठहरने वालों की डिटेल भी मंगवाई जा रही है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि अगर तेजस्वी के पीए प्रीतम ने यहां पर लोगों को ठहरावाया है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

https://youtu.be/LS3bW5PYKkU?si=e7CfDe1F8b1A9_Vz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें