Chandauli: चंदौली दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया ज्यादा टैक्स जमा करने वाले व्यापारी बंधु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मानित सरकार और स्थानीय प्रशासन व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि उनके व्यवसाय सुचारू रूप से चल सकें जिलाधिकारी जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस को ’’व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिलाधिकारी ने व्यापारी बंधुओं एवं उपस्थित लोगों को दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस (व्यापारी कल्याण दिवस) की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। (Chandauli) कहा कि भामाशाह का योगदान न केवल उनके समय में बल्कि आज भी प्रासंगिक है। उनकी दानशीलता, त्याग और देशभक्ति के मूल्य हमें यह सिखाते हैं कि हम अपने समाज और देश के प्रति कैसे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकते हैं। (Chandauli) भामाशाह के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और देश के हित में काम करना चाहिए। उनकी यह उदारता और देशभक्ति प्रेरणादायक है और हमें सिखाती है कि अपने राष्ट्र और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियां कितनी महत्वपूर्ण हैं। भामाशाह ने यह सिद्ध किया कि सच्चा देशभक्त वही है जो अपने देश के लिए सब कुछ न्योछावर कर सके।

भामाशाह न केवल एक महान दानी थे बल्कि वे एक कुशल प्रशासक और योद्धा भी थे। Chandauli) उन्होंने अपनी बुद्धिमानी और रणनीति से मेवाड़ राज्य को मजबूत किया और इसे मुगलों के आक्रमण से बचाया। उन्होंने अपने आर्थिक संसाधनों का उपयोग न केवल युद्ध में बल्कि राज्य के विकास और प्रगति के लिए भी किया।

जनपद स्तर पर सर्वाधिक जीएसटी देने वाले व्यापारी बंधुओं को अंगवस्त्र एवं मेडल प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में हम सभी यही उम्मीद करते हैं कि जनपद में व्यापार की तेजी से वृद्धि हो, और प्रदेश स्तर पर जीएसटी देने में जनपद चंदौली अव्वल रहे। (Chandauli) वर्तमान सरकार और स्थानीय प्रशासन व्यापारियों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि उनके व्यवसाय सुचारू रूप से चल सकें।

Also Read –Bigg Boss 19: के लिए अप्रोच किया गया इन फेमस सेलेब्स को, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

उन्होंने कहा कि व्यापारी बंधुओं की कोई समस्या/सुझावों को संबंधित विभाग तत्परता से निस्तारण करें और यह सुनिश्चित करें कि व्यापारी बंधुओं को किसी भी तरह की जिला प्रशासन से आवश्यकता होती है तो उसका समाधान समय से सुनिश्चित किया जाय।

लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का लखनऊ से लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। (Chandauli) साथ ही जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लोक गीत के माध्यम से दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर प्रकाश डाला गया।

Also Read –Puri Stampede: पुरी हादसे के बाद सियासी भूचाल! CM माझी का ताबड़तोड़ एक्शन, SP-DM को हटाया, 25 लाख का मुआवजा का ऐलान

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जीएसटी विभाग के अधिकारी गण एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें