UP News: ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय राम मंदिर परिसर में श्रीरामलीला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामलीला के भव्य एवं कुशल मंचन को लेकर समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से बृजेश पाण्डेय को श्रीरामलीला समिति का अध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा कि नगर में रामलीला का आयोजन सभी के सहयोग से ऐतिहासिक रूप से होता आया है। इस वर्ष भी रामलीला के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों और नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा की।

समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि राम मंदिर परिसर में दशकों से आयोजित हो रही रामलीला अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए पूरे नगर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास है कि नई पीढ़ी पौराणिक कथाओं और रामलीला के मंचन के माध्यम से सनातन परंपरा एवं भारतीय संस्कृति को समझे और उससे जुड़े। उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन स्थानीय लोगों को भारत की संस्कृति एवं सभ्यता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।
बैठक के दौरान समिति के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। ईश्वरी नारायण सिंह, गिरीश नारायण सिंह, देव प्रकाश मौर्य, फौजदार सिंह, कपूरचंद पाण्डेय, धुरंधर शर्मा, पुष्पराज पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, नीलकांत तिवारी, शिवनाथ जायसवाल, सुनीत खत्री, कृष्णानंद वर्मा, अवधेश कुमार सिंह, सभासद राकेश मिश्रा, सुनील अग्रवाल और ज्ञानशंकर शुक्ला को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
इसके अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, पूर्व अध्यक्ष प्राणमती देवी, दुर्गा प्रसाद सेठ, वीके शुक्ला सहित अन्य लोगों को भी समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। महेश जायसवाल को संयोजक, रमेश सिंह यादव, संजय बैसवार और श्रवण पासवान को सदस्य बनाया गया।
अधिवक्ता संजीत कुमार चौबे को विधिक सलाहकार, सुरेंद्र सिंह, नीलेश मिश्रा और अरविंद सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पूर्व सभासद अनुज त्रिपाठी, अनूप सेठ और संजय सिंह चंदेल को भी समिति में शामिल किया गया।
वहीं सुशील सिंह को सचिव, रामदेव मौर्या को उपसचिव, अमित गुप्ता, समीर माली, शिवम द्विवेदी और राजेश्वर प्रसाद को सदस्य बनाया गया। अभिषेक सेठ को कोषाध्यक्ष और अनिश सेठ को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के व्यवस्थापक के रूप में कार्तिकेय द्विवेदी के साथ कैलाश, रंजीत सिंह, करन सागर, प्रेम सागर, सत्य प्रकाश कनौजिया, सुभाष शुक्ला और दीपक अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई। अनुज सिंह को मीडिया प्रभारी तथा आदित्य विश्वकर्मा और मंजर को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
Also Read -Swara Bhasker: कहां जा रहीं स्वरा भास्कर? सोशल मीडिया पर भावुक होकर लिखा- गुड बाय
बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।









