Chandauli: चंदौली नौगढ़-सावन माह की पावन बेला में भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। (Chandauli) शुक्रवार को नौगढ़ से पहला जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ, जिसमें लगभग चार दर्जन श्रद्धालु शामिल थे। इस जत्था में युवक बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने भाग लिया जो चार गाड़ियों के माध्यम से बिहार प्रांत के सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए।
जत्था की रवानगी से पहले नौगढ़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में माँ दुर्गा के दर्शन किए गए। इसके बाद कांवरियों ने “बोल बम” के व भगवान शिव के नारे के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। (Chandauli) जत्था को प्रधान पति दीपक गुप्ता ने विधिवत रवाना किया।
जत्था में शामिल कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि सुल्तानगंज पहुँचने के बाद माँ गंगा से जल उठाया जाएगा और फिर कांवर यात्रा की शुरुआत होगी। (Chandauli) श्रद्धालु लगभग 120 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर पहुँचेंगे जहाँ बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किया जाएगा।
इस यात्रा में श्रीवन्त यादव, रामजी यादव, राजेश जायसवाल ओंकारनाथ विश्वकर्मा, धनंजय पांडेय, कुमार केशरी, प्रीति जयसवाल खुसबू जायसवाल सहित कई श्रद्धालु पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
Also Read –Chandauli: नौगढ़ में तेज बारिश के बीच सड़क मरम्मत पर विवाद, भाजपा नेता ने उठाए सवाल










