UP Cabinet Expansion : योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर, दारा सिंह, अनिल कुमार, सुनील शर्मा बने कैबिनेट मंत्री

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर, दारा सिंह, अनिल कुमार, सुनील शर्मा बने कैबिनेट मंत्री
Facebook
X
WhatsApp

UP Cabinet Expansion : योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार किया गया। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी के दारा सिंह, आरएलडी के अनिल कुमार, बीजेपी के सुनील शर्मा को कैबिनेट मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। शपथ ग्रहण से पहले ओपी राजभर, दारा सिंह, अनिल सिंह और सुनील शर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।

UP Cabinet Expansion : ओम प्रकाश राजभर


सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर के जहूराबाद से विधायक हैं। उनका जन्म वाराणसी में हुआ था। वे पिछड़ी जाति (राजभर) से आते हैं। वे 17वीं विधानसभा में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। 18 वीं विधानसभा में दूसरी बार वे जीत कर विधायक बने। उन्होंने बसपा की शादाब फातिमा को हराया था।

Yogi cabinet expanded, Rajbhar, Dara Singh become cabinet ministers

UP Cabinet Expansion : दारा सिंह चैहान


दारा सिंह का जन्म गेलवारा आजमगढ़ में में हुआ था। वे पिछड़ी जाति से आते हैं। उनकी अपनी जाति में मजबूत पकड़ है। वे इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त किए हैं। वे 1996 से 2006 तक राज्यसभा सदस्य रहे उसके बाद 2009 से 2014 तक लोकसभा सदस्य रहे। 2017 में पहली बार विधानसभा सदस्य बने और योगी सरकार में मंत्री बनाए गए। मार्च 2022 में सपा से फिर से विधानसभा के लिए चुने गए। लेकिन उन्होंने सपा और विधानसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया। घोसी से उप चुनाव में दारा सिंह को सपा के सुधाकर सिंह से हार का सामना करना पड़ा। दारा सिंह को विधान परिषद भेजा गया। वे इस समय बीजेपी के एमएलसी हैं।

image 70

UP Cabinet Expansion : अनिल कुमार रालोद (पुरकाजी मुजफ्फरनगर)


अनिल कुमार का जन्म सहारनपुर के ग्राम लहरपुर में हुआ था। उन्होंने इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण की है। अनुसूचित जाति से आते हैं। जाटव विरादरी से हैं। 15 वीं विधानसभा में वे पहली बार विधायक चुने गए। 16 वीं में दूसरी बार और 18 वीं विधानसभा में तीसरी बार विधायक बने हैं।

UP Cabinet Expansion : कौन हैं सुनील शर्मा जिन्हें बनाया गया मंत्री?

साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा तीसरी बार विधायक हैं। सबसे पहले 15वीं विधानसभा में वह गाजियाबाद से जीत कर विधायक बने थे। उसके बाद 17वीं और 18वीं विधानसभा में वह साहिबाबाद सीट से जीत कर विधायक बने। सुनील शर्मा की गिनती बड़े ब्राह्मण नेताओं में होती है, तो वहीं उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों का बेहद करीबी भी माना जाता है।

image 71

2017 के विधानसभा चुनाव में शर्मा यूपी में सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीते थे। इस दौरान उनका मार्जिन तकरीबन डेढ़ लाख वोटों का था, वहीं 2022 की विधानसभा चुनाव में भी शर्मा ने सबसे अधिक वोटों से चुनाव जीता था। इस दौरान वह करीब 2 लाख 14 हजार से अधिक मार्जिन से चुनाव जीते थे।

https://youtu.be/UI68G1EnBBU?si=lh3HaV-KOR4h4_OO

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें