UP News: अतीक अहमद का बहनोई का रिश्तेदार गिरफ्तार, यूपी STF की कार्रवाई, बीते दिनों दुबई से लौटा था भारत

UP News: अतीक अहमद का बहनोई का रिश्तेदार गिरफ्तार, यूपी STF की कार्रवाई, बीते दिनों दुबई से लौटा था भारत
Facebook
X
WhatsApp

UP News: प्रदेश एसटीएफ (UP STF) ने अतीक अहमद के बहनोई के साले सद्दाम को गिरफ्तार किया है। सद्दाम पर एक लाख का इनाम था और उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सद्दाम अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला है। वह उमेश पाल हत्याकांड के बाद दुबई भाग गया था। (UP News) कुछ महीने दुबई रुकने के बाद भारत वापस लौटा था। अभी सद्दाम दिल्ली में छुपा हुआ था, जहां से यूपी एसटीएफ ने उसे धर दबोचा।

image 447

बताया जा रहा है कि सद्दाम अतीक और अशरफ की अवैध कमाई को दुबई में निवेश कराता था। इतना ही नहीं सद्दाम बरेली जेल में अधिकारियों की मिलीभगत से अशरफ को VVIP सुविधा मुहैया कराता था। इसके साथ ही सद्दाम बरेली जेल में अशरफ से शूटरों की भी मुलाकात कराता था।

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी आरोपी बनाया गया है। (UP News) अशरफ फिलहाल बरेली जेल में बंद है। सद्दाम की गिरफ्तारी से उमेश पाल हत्याकांड की जांच में तेजी आने की उम्मीद है।

image 448

यूपी एसटीएफ ने इस कार्रवाई को अपनी बड़ी कामयाबी बताया है। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार, सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

UP News: अतीक अहमद के फाइनेंसर की मौत

इधर अतीक अहमद के फाइनेंसर नफीस उर्फ नफीस बिरयानी की बीते दिनों प्रयागराज की नैनी जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. (UP News) नफीस उमेश पाल हत्याकांड का आऱोपी था. पुलिस ने उसे आनापुर इलाके से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. नफीस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वो घायल हुआ था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था.

https://youtu.be/I1tfG4_M1h0?si=YLLVgTKpstfXvZ8r

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें