UP News: AAP सांसद पर लगा एक लाख का जुर्माना! जानिए क्या है पूरा मामला?

UP News: AAP सांसद पर लगा एक लाख का जुर्माना! जानिए क्या है पूरा मामला?
Facebook
X
WhatsApp

UP News: दिल्ली (UP News) के कथित आबकारी घोटाला मामले में सलाखों के पीछे कैद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को एक और बड़ा झटका लगा है। मानहानि के एक मुदकमे में लखनऊ की कोर्ट ने उन पर एक लाख जुर्माना लगाया है। ये मुकदमा योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान जल शक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह ने आप सांसद पर ठोंका था। कोर्ट ने सिंह को उन सभी सोशल मीडिया पोस्टों को भी हटा लेने को कहा है, जिसमें भाजपा नेता के खिलाफ बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाए थे।

लखनऊ जिला जज के फैसले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर फैसले की कॉपी शेयर करते हुए लिखा – सत्यमेव जयते – आज सिविल जज लखनऊ कोर्ट के आए फैसले का मैं स्वागत करता हूं। सच्चाई की जीत हुई। मेरे विरुद्ध झूठे आरोप लगाने वाले आप पार्टी के सांसद संजय सिंह पर कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही मेरे विरुद्ध आप पार्टी एवं संजय सिंह द्वारा किए गए सभी सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का भी आदेश दिया है। मैं उन सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर और मेरी सच्चाई पर हमेशा विश्वास किया। भारत माता की जय।

UP News: क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने साल 2021 में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि प्रदेश में योगी बाबा और 40 चोर की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार का खेल देखकर नटवरलाल भी शर्मा जाए। ये घोटाले सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी मुख्यमंत्री के देखरेख में हो रहे हैं। उनका इशारा तत्कालीन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की ओर था।

आप सांसद ने दावा किया था कि जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। हजारों करोड़ रूपये का ठेका ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया गया। इन आरोपों का जवाब देने तत्कालीन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मीडिया के सामने आए और संजय सिंह द्वारा लगाए गए एक-एक आरोप का जवाब दिया। सिंह ने आप नेता के आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि उन्होंने जिन राज्यों में कंपनी के उक्त कंपनी के ब्लैक लिस्टेड होने का दावा किया, हकीकत में वहां ऐसा कोई आदेश ही जारी नहीं हुआ है।

संजय सिंह ने कंपनी के सेना में भी ब्लैक लिस्टेड होने का झूठा दावा किया। 11 अगस्त 2021 को तत्कालीन जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने संजय सिंह पर झूठे आरोप लगाकर जनता की नजरों में बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का नोटिस भेजा। दो साल से अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद आज यानी बुधवार 3 जनवरी 2024 को कोर्ट ने बीजेपी नेता के पक्ष में फैसला सुनाया।

https://youtu.be/gStCEImWb_s?si=k1Apo6Idtmlb3x9n

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें