UP News: उत्तर प्रदेश (UP News) के रायबरेली में हर घर नल योजना के तहत रखे गए पाइपों में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए के पाइप जलकर राख हो गए। घटना भदोखर थाना क्षेत्र के डलमऊ रोड पर स्थित राम उरेही बालिका इंटर कॉलेज में हुई। यहां मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल हर घर जल योजना के तहत पानी पहुंचाने के लिए पाइप का गोदाम बनाया गया था।
Ram Mandir: 22 जनवरी को घोषित हो सार्वजनिक अवकाश, संत समाज ने पीएम मोदी को पत्र लिख की मांग. #india24x7livetv #NewsUpdates #PMModi #RamMandir pic.twitter.com/IO2icaawnr
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 28, 2023
सुबह तड़के अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी पाइप धूं-धूं कर जलने लगे। आग की सूचना पर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों रुपए के पाइप जलकर राख हो चुके थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच कर रही है।
UP News: आग से इलाके में हड़कंप
आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर बिग्रेड पहुंचने तक खुद ही आग बुझाने के काम शुरू कर दिया था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि डलमऊ रोड पर राम उरेही बालिका इंटर कॉलेज में जल निगम द्वारा पाइप का भंडारण किया गया था, जिसमे आग भयंकर रूप से लगी थी। सूचना मिलते ही तुरंत हमारी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। आग किस कारण से लगी इसका पता लगाया जा रहा है।









