UP News : मंत्री बनते ही बदले राजभर के तेवर , CM से की अपनी तुलना….

UP News : मंत्री बनते ही बदले राजभर के तेवर , CM से की अपनी तुलना....
Facebook
X
WhatsApp

UP News : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) कैबिनेट मंत्री बनते ही बदले तेवर में नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजभर ने खुद को शोले फिल्म का ‘गब्बर’ बताया। यहां तक उन्होंने खुद का तुलना मुख्यमंत्री तक से कर डाली। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा था वह कर के दिखाया। मैंने ललकार कर कहा था कि मंत्री बनूंगा और फिर बनकर दिखा भी दिया। आज जो पावर मुख्यमंत्री के पास है। वहीं सारी पावर ओमप्रकाश राजभर के पास भी है।

UP News : मंत्री बनते ही बदले राजभर के तेवर

om prakash rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहा स्थित गुरादरी मठ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वह पीला गमछा डालकर थाने में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि थाने में दारोगा जब पीले गमछे में आप लोगों को देखेगा तो उसको आप लोगों में ओमप्रकाश राजभर दिखायी देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि थाने पहुंचकर बोल देना कि मंत्री जी ने भेजा है। दारोगा, एसपी, डीएम में भी यह पॉवर नहीं है कि वह फोन लगाकर पूछ सके कि मंत्री जी ने भेजा है या नहीं।

image 110

UP News : CM से की अपनी तुलना

image 111

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी तुलना करते हुए कहा कि आज जो पावर मुख्यमंत्री के पास है। वही सब पावर राजभर के पास भी है। मीडिया द्वारा घोसी सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर राजभर ने कहा कि छड़ी ही चुनाव निशान रहेगी। दो दिन में पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत कर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पत्रकारों के बड़े बेटे अरविंद राजभर के चुनाव लड़ने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

https://youtu.be/MZ1pCPC-cI8?si=TMkuq7PJzVwo9BzM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें