UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में लगातार बढ़ (UP News) रही चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। अधिकारी पुलिसकर्मियों को रात्रि गस्त के बजाए पुलिसकर्मी आराम फरमाने में लगे है। बढ़ती चोरी की वारदातों का मुद्दा देर रात हुई क्राइम मीटिंग में जमकर उठा। एसपी ने जमकर थानेदारों को लताड़ लगाई। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपराधियों की धरपकड़ के कड़े आदेश दिए। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
UP News: एसपी ने पुलिस लाइन में ली मीटिंग
ED को लिखे पत्र में बोले केजरीवाल- आपके पास समन जारी करने का कोई वैध कारण नहीं. #india24x7livetv #NewsUpdates #ArvindKejriwal pic.twitter.com/9e8EA7e8es
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 3, 2024
देर रात हुई पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान बढ़ी चोरी की वारदातों व चोरी की वारदातों व चोरो की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने थानेदारां के जमकर पेंच कसे। उन्होंने कहा कि प्लान बनाकर चोरी की लंबित वारदातों को जल्द से जल्द पर्दाफाश कर चोरो को जेल भिजवाया जाएगा। बदमाशों की निगरानी कर उन पर शिकंजा कसा जाए। डकैती ,लूट और चोरी समेत अन्य वारदातों में शामिल बदमाशों की पूरी कुंडली खंगाली जाए। बदमाशों का इतिहास पता कर निगरानी अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए। दिन और रात के समय होने वाली पुलिस चेकिंग और गस्त समय से की जाए।
पुलिस क्षेत्र अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की जाने वाली चेकिंग पर कड़ी निगरानी करें। अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों के कार्य की समीक्षा की जाए। एसपी अभिषेक वर्मा ने थानों में लंबित विवेचनाओं और शेष अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाया जाए। अधिकारिक स्तर से पुलिसकर्मियों के कार्य की विवचेना कराई जा रही है। लापरवाही पर पुलिसकर्मी कार्यवाही के लिए तैयार रहे।










