UP News: अवशानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 8 किलो चांदी व दानपात्र की नकदी ले उड़े चोर

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -रानू सिंह

UP News: बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवशानेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का चैनल काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे करीब 8 किलो चांदी के आभूषण व दानपात्र में मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 8.55.56 AM

Also Read –India vs Afghanistan U19: भारत ने रचा इतिहास! 10वीं बार फाइनल में मारी एंट्री, जॉर्ज का तूफान

सुबह जब मंदिर के मुख्य पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का चैनल कटा हुआ है। (UP News) अंदर जाकर निरीक्षण करने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत मंदिर समिति के अध्यक्ष को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही CO हैदरगढ़, थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। (UP News) पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच शुरू की है।

Also Read –UP News: UGC की नई गाइडलाइनों के विरोध में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष और चिंता का माहौल है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें