UP Police Vacancy : 60 हजार सिपाहियों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी जाने कब से शुरू होगा आवेदन ?

UP Police Vacancy : 60 हजार सिपाहियों की सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी को होगी जाने कब से शुरू होगा आवेदन ?
Facebook
X
WhatsApp

UP Police Vacancy : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने प्रवेश परीक्षा की और फार्म भरने की तारीखों को ऐलान कर दिया है।

UP Police Vacancy : 11 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा

बोर्ड के मुताबिक, सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को होगी। इसके लिए सूबे में परीक्षा सेंटरों का चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस हफ्ते से सिपाही भर्ती की ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया आरंभ होगी।

UP Police: 53 हजार सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती ! यूपी पुलिस के इतिहास में  सबसे बड़ा नियुक्ति अभियान | Latest News, Hindi News, Breaking News In Hindi  - Khabarwala24.com

UP Police Vacancy : परीक्षा केंद्रों पर 28 दिसंबर तक मांगी गई रिपोर्ट

परीक्षा केंद्रों को लेकर बोर्ड ने जिलों से 28 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूबे में पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए करीब 5 हजार केंद्र बनाए जा सकते हैं। हालांकि परीक्षा केंद्रों का चयन संघ लोकसेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूर्व में कराई गई परीक्षाओं के आधार पर हो रहा है।

image 462

UP Police Vacancy : इनके सहयोग से होगी परीक्षा

वहीं, बोर्ड ने सभी डीएम को उनके जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची देते हुए शासनादेश के मुताबिक आगे की कार्यवाही करने के लिए कहा है। भर्ती परीक्षा का प्रबंधन संबंधित डीएम, जिला पुलिस के आयुक्त व एसपी के सहयोग से कराया जाएगा।

image 463

UP Police Vacancy : योग्यता

सिपाही भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2024 है।

53 हज़ार पदों पर होगी सिपाहियों की सीधी भर्ती, यूपी पुलिस ने की घोषणा। – JT  News Only Truth

UP Police Vacancy : परीक्षा पैटर्न

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे।

UP पुलिस में पहली बार 60,244 सिपाहियों की होने वाली सबसे बड़ी सीधी भर्ती… -  Uttarakhand Today News

UP Police Vacancy : चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण व चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

यूपी में उम्र छिपाकर पहले बना सिपाही, फिर बना दरोगा, जानें कैसे खुली पोल -  उत्तर प्रदेश

UP Police Vacancy : उम्मीदवारों को सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके लिए वे पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। साथ ही, वे सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी से संबंधित विषयों की भी तैयारी करें।

https://youtu.be/gco_nkxeAeM?si=uu1TCwpqNZmxbkXq

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें