UP Weather : यूपी में बाढ़ जैसे हालात, इन जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather : यूपी में बाढ़ जैसे हालात, इन जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
Facebook
X
WhatsApp

UP Weather : यूपी में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। प्रदेश में कई दिनों से हो रही बारिश के चलते जहां मौसम खुशनुमा हो गया है तो वहीं तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। रविवार को भी यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

UP Weather : प्रदेश के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार भी पड़ सकती है तो कहीं कहीं पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। यूपी के प्रयागराज, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा और आसपास के इलाके में आज तेज बारिश होने की संभावना है।

1759703 upweather

UP Weather : पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 9 जुलाई को भी प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर बादल की गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है। 10 और 11 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 12 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

image 102

इस दिन भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। 13 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी के भी कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

UP Weather : मुरादाबाद में हुई 35.8 मिमी बारिश

image 103

रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार मुरादाबाद में सबसे अधिक 35.8 मिमी, वाराणसी में 34.8 मिमी और बहराइच में 24.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा प्रयागराज, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, फतेहपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, गोरखपुर और बस्ती समेत कई जिलों में काफी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

https://youtu.be/xo5qh9YgIWk?si=msj9eBnGMiN9YoqT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें