Uttar Pradesh: आई-10 और स्विफ्ट कार में भयंकर भिड़ंत, मची चीख-पुकार, दुर्घटना में घायल हुए कई लोग

Facebook
X
WhatsApp

Uttar Pradesh के Hapur में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव उपैड़ा कट के पास दिल्ली से मुरादाबाद जा रही आई-10 कार ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इस दौरान आई-10 कार डिवाइडर से टकराकर गलत दिशा में पहुंच गई। ?(Uttar Pradesh) इसी दौरान जीप कंपास कार की टक्कर आई-10 से हो गई। दुर्घटना में आई-टेन व जीप कंपास कार में सवार तीन लोग घायल हो गए जबकि, तीन लोगों को गुम चोट लगी हैं।

Uttar Pradesh: घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। (Uttar Pradesh) वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि जिला अमरोहा के गजरौला का अंकित व शुभम आई-10 कार में सवार होकर दिल्ली से गजरौला जा रहे थे। उनकी कार के आगे हरियाणा के फरीदाबाद का नेत्रपाल अपनी स्विफ्ट कार में दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित गांव उपैड़ा कट के पास पहुंचने पर शुभम ने स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान आई-टेन कार स्विफ्ट से टकरा गई।

image 217

डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड पहुंच गई आई-10 कार

वहीं, इस दौरान दोनों कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद शुभम की आई-10 कार डिवाइडर से टकराकर गलत दिशा में पहुंच गई। (Uttar Pradesh) इसी बीच जीप कंपास कार में हरियाणा के गुरुग्राम का प्रदीप अपनी माता सुषमा व पिता रामचंद्र के साथ मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली जा रही था। आई-टेन कार के गलत दिशा में आने पर जीप कंपास कार उससे टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में अंकित, शुभम व सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि, अन्य लोगों को गुम चोट लगी है। गनीमत रही कि कार सवार लोगों ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। अन्यथा जान माल की हानि हो सकती थी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

image 219

पुलिस ने घायलों के परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने घायलों के स्वजन को भी सूचित कर दिया है।

https://youtu.be/VelfglBZKrE?si=BUivH7JJjToc153M

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें