Vivek Bindra Controversy: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर शादी के कुछ घंटों बाद ही पत्नी को पीटने का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Vivek Bindra Controversy: प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेसमैन विवेक बिंद्रा पर उनकी पत्नी यानिका के साथ शादी के कुछ घंटों बाद ही मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में वैभव क्वात्रा ने कहा कि उनकी बहन यानिका की शादी 6 नवंबर 2023 को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। (Vivek Bindra Controversy) शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए लंदन गए थे।

लंदन से लौटने के बाद 7 दिसंबर 2023 को रात करीब 2:30 बजे विवेक बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस बात को लेकर यानिका ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक बिंद्रा ने उसे कमरे में बंद कर दिया।

image 517

वैभव क्वात्रा ने बताया कि विवेक बिंद्रा ने कमरे में बंद करके यानिका को जमकर पीटा। पीटाई से यानिका के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। (Vivek Bindra Controversy) यानिका के कान का पर्दा भी फट गया। विवेक बिंद्रा की पिटाई से यानिका की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

वैभव क्वात्रा की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवेक बिंद्रा ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

image 518

यह मामला भारतीय समाज में घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करता है। घरेलू हिंसा एक गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Vivek Bindra Controversy: बिंद्रा के हैं इंस्टाग्राम पर लाखों फ़ॉलोअर्स

बता दें बिंद्रा, बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड (बीबीपीएल) के सीईओ हैं और उन्हें यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं. हाल ही में यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर “बिग स्कैम एक्सपोज़” शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था. जिसमें कुछ छात्रों ने बिंद्रा की कंपनी द्वारा धोखा दिए जाने का दावा किया था. 

https://www.youtube.com/live/fy1cIfr88cs?si=tYTUe8uTv76vsQNM

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें