Winter Vacation 2024 : यूपी के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी परिषदीय स्कूलों में 31 दिसम्बर से विंटर की छुट्टी शुरू हो जाएंगी।
स्कूल शिक्षा महानिदेशालय से स्कूलों को भेजी गई सूचना के मुताबिक, परिषदीय स्कूलों में 30 दिसंबर को बढ़ा कर 31 दिसम्बर से अगले वर्ष 14 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से भी आदेश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक शीतकालीन में मौसम में बदलाव के दृष्टिगत सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन किया जा सकेगा।

Winter Vacation 2024 : कुछ जिलों में छुट्टियां शुरू
हालांकि कुछ राज्य के जिलों में प्राइवेट स्कूलों में गुरुवार से ही छुट्टियां शुरू कर दी गईं हैं। वाराणसी जिले में सेंट मेरीज समेत कई स्कूलों ने छुट्टी कर दी है। अब ये स्कूल 3 जनवरी को खुलेंगे। इसी तरह आगरा के आईसीएसई स्कूलों में छुट्टियां शुरू कर दी गईं हैं। सीबीएसई स्कूलों में दिसंबर के अंतिम दिनों से लेकर 8 से 10 जनवरी तक छुट्टी होगी। सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट प्रथम में पिछले 16 दिसंबर से 8 जनवरी तक छुट्टी है तो वहीं सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज द्वितीय शाखा की प्रिंसिपल संचिदा दानी ने कहा कि 19 से 8 तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। पैट्रिक्स, कॉनरेड और पीटर्स में 22 दिसंबर से छुट्टी शुरू हो जाएगी। सेंटर पीटर्स के प्रिंसिपल फादर भाष्कर राजसू ने कहा कि 23 दिसंबर से स्कूलों में छुट्टियां होंगी।

Winter Vacation 2024 : इस दिन भी स्कूल बंद
बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है और इसलिए इस दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ-साथ 24 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से स्कूल बंद रहेंगे। जिन जिलों में प्राइवेट स्कूलों को 3 जनवरी तक बंद किया गया है वहां मौसम अगर खराब हुआ तो स्कूलों की छुट्टी बढ़ भी सकती है।

Winter Vacation 2024 : छुट्टियों का बच्चों को होगा फायदा
सर्दियों की छुट्टियों से बच्चों को कई तरह से फायदा होगा। इन छुट्टियों में बच्चे अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे, घूमने फिरने जा सकेंगे और अपने पसंदीदा शौक पूरे कर सकेंगे। इसके अलावा, छुट्टियों में बच्चे अपनी पढ़ाई की समीक्षा भी कर सकते हैं और अगले सत्र के लिए तैयारी कर सकते हैं।

Winter Vacation 2024 : स्कूलों को तैयार रहना चाहिए
स्कूलों को भी सर्दियों की छुट्टियों के लिए तैयार रहना चाहिए। स्कूलों को अपने संसाधनों को दुरुस्त कर लेना चाहिए और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अलावा, स्कूलों को अपने पाठ्यक्रम को भी सर्दियों की छुट्टियों के अनुसार समायोजित करना चाहिए।













