प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से कहा-.गेहूं की अधिकतम खरीद सुनिश्चित की जाए

Facebook
X
WhatsApp

अगले साल उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर है। गुरुवार 24 जून को प्रियंका गांधी ने पूछा, ‘अंतिम किसान तक गेहूं की खरीद’ यदि यह जुमला नहीं था तो भाजपा सरकार गेहूं खरीद की तिथि आगे बढ़कर अधिकतर खरीद सुनिश्चित करे।’

प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा, ‘उप्र में गेहूं खरीद की अंतिम तारीख निकल गई और कई किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो पाई है। ”अंतिम किसान तक गेहूं की खरीद” यदि जुमला नहीं था तो भाजपा सरकार गेहूं खरीद की तिथि आगे बढ़ाकर अधिकतम खरीद सुनिश्चित करे। अन्यथा बारिश में किसानों का गेहूं बर्बाद होगा।’

इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि ‘भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का जुमला दिया था, लेकिन आज उन्होंने किसानों को सड़कों पर ला दिया है। बांगरमऊ (उन्नाव) में वैकल्पिक व्यवस्था व जगह के अभाव में मकई की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है। क्या यही है भाजपा के विकास का रास्ता।’

सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर इन दिनों किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइनें लगी हैं। हालांकि सरकार द्वारा 22 जून तक सरकारी केंद्र पर गेहूं की खरीद की गई, उसके बाद गेहूं की तौलाई न होने से किसान नाराज हैं। वहीं, अब किसानों ने विवश होकर गेहूं को सड़कों पर फेंकने की चेतावनी भी दी है। बुलंदशहर के स्याना में भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोकिन दिए जाने के बावजूद गेहूं की खरीद न किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर प्रदर्शन किया तथा सरकार से गेहूं खरीद का समय बढ़ाने की मांग की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें