Bareilly News: बहू की आत्महत्या के नाम पर ससुर को धमकी, रुपये मांगने वाले दो शातिर गिरफ्तार !

Facebook
X
WhatsApp

जिला- बरेली
 संवाददाता – गोपाल स्वरूप पाठक

 

 Bareilly News:  बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस कार्यालय में एक महिला द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया गया जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल रोक लिया गया महिला को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया जहां कोई चोट न पाए जाने पर चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उसे डिस्चार्ज कर दिया गया प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गहनता से छानबीन जांच की गई जांच में ज्ञात हुआ कि उक्त महिला का अपने ससुराल पक्ष से मुकदमा चल रहा है जिसमें चार्जशीट दाखिल होने के उपरांत प्रकरण माननीय न्यायालय में विचाराधीन है तथा समय-समय पर विभिन्न समन एवं वारंट आदि निर्गत किए जाते हैं ।

इसी क्रम में महिला के ससुर द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से रामपुर गार्डन आए थे इसी दौरान दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका रास्ता रोक लिया गया उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि उनके पास उसकी बहू की एक वीडियो है, जिसमें वह पूरे परिवार का नाम लेते हुए स्वयं एवं अपने बच्चों के साथ आत्मदाह करने की धमकी दे रही है।

उक्त वीडियो दिखाकर उनसे 50,000रूपये की मांग की गई तथा कहा गया कि 50,000 रूपए देने पर उक्त महिला उनके कहे अनुसार चलेगी और मामले को रफा-दफा करा दिया जाएगा रुपये देने से मना करने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई तथा एक बोतल दिखाकर उक्त महिला को दुष्प्रेरित कर पुलिस कार्यालय में आत्मदाह कराने की बात कही गई उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा धारा बीएनएस पंजीकृत किया गया है प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को खुर्रम गौटिया जाने वाले रास्ते के पास थाना बारादरी बरेली से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से 03 मोबाइल एवं 2200 रुपये तथा निशानदेही पर एक बोतल डीजल भरी एक बोतल खाली व एक स्कूटी को बरामद किया गया अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए रिमाण्ड हेतु मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें