अंतिम चरण का मतदान आज जारी है योगी आदित्य नाथ टवीट में कहा की पहले मतदान फिर जलपान

Facebook
X
WhatsApp

यूपी में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सुबह से ही जारी है। जी आपको बताते चले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।
वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।’
जी आपको बताते चले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया, है वही मोदी जी ने कहा की ‘ उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें