अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदी लड़की, अस्पताल में भर्ती

Facebook
X
WhatsApp

पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक लड़की मेट्रो प्लेटफार्म की दीवार पर खड़ी नजर आ रही है. लड़की ने दीवार से छलांग लगा दी. गनीमत रही कि CISF के जवानों की सूझबूझ से लड़की की जान बच गई।
दरअसल दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर सुबह तकरीबन 7:28 पर CISF के जवानों ने एक लड़की को मेट्रो स्टेशन की दीवार पर खड़ा देखा. लड़की को दीवार पर खड़े देख CISF के जवानों के बीच हड़कंप मच गया. तुरंत लड़की को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया. इस बीच CISF के कुछ जवान दीवार के नीचे कंबल फैला कर खड़े हो गए ताकि अगर लड़की छलांग लगाती है तो उसे बचाया जा सके और मामले की सूचना पुलिस को दी गई और एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।
इधर CISF के जवान लड़की को समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लड़की नहीं मानी और उसने दीवार से नीचे की तरफ छलांग लगा ली. गनीमत रही कि लड़की कंबल पर गिरी उसके पैरों में जरूर चोट आई, लेकिन किसी तरीके की गंभीर चोटों उसे नहीं लगी. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया है. फिलहाल लड़की के खुदकुशी करने के प्रयास की वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें