अक्षरा सिंह का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, एक साथ ट्रेडिशनल और बोल्ड लुक ने किया फैंस को घायल

Facebook
X
WhatsApp

भोजपुरी की सबसे फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग से तो लोगों को दीवाना बनाती ही हैं, वो अपने एक्सप्रेशन्स और अदाओं से भी लोगों का दिल चुरा लेती हैं. सोशल मीडिया पर उनके जलवे कम नहीं हैं. इंस्टाग्राम पर उनको 30 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जो उनकी खूबसूरती के मुरीद हैं. एक्ट्रेस अपनी एक से एक खूबसूरत फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं. अब उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है, जिसमें वो पहले ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं और फिर अचानक उनका बोल्ड अंदाज सामने आ जाता है. वीडियो में ट्रांजिशन्स यूज कर इसे और मजेदार बना दिया है।

वीडियो में आपको अक्षरा पहले ब्लू कलर की साड़ी में अपनी खूबसूरत अदाएं बिखेरती दिखेंगी और फिर वो वेस्टर्न और फंकी लुक में नजर आने लगेंगी. इसमें उनका मेकअप, डार्क लिप्सटिक और हेयरस्टाइल भी काफी बोल्ड दिख रही है. वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, ‘इस नए ट्रेंड से प्यार है.’ वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आए हैं. फैंस दिल खोलकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में अक्षरा की एक और इंस्टा रील खूब वायरल हो रही थी. इस वीडियो में वो एक गाने पर लिपसिंक कर रही हैं, लेकिन इस बार उनके एक्सप्रेशन से ज्यादा रेड साड़ी पहने उनका हॉट लुक लोगों का ध्यान खींच रहा था. वीडियो में वो लेटेस्ट एल्बम के गाने ‘लॉकडाउन में मोरा संईय्या मोसे बोले ना’ पर एक्ट कर रही थीं. साड़ी में अक्षरा का लुक बेहद ग्लैमरस और हॉट लग रहा है. वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 59000 हजार लाइक्स आ चुके हैं।

अक्षरा जल्द ही दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप में नजर आने वाली हैं. कुछ दिनों पहले अक्षरा ने फिल्म के सेट से निरहुआ के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें