अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह मिगलानी ने की प्रेस वार्ता, कहा पार्टी प्रदेश की 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Facebook
X
WhatsApp

अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखंड भारत विकास पार्टी प्रदेश की जनता के सामने एक विकल्प के रूप में उभरकर सामने आएगी। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अवतार सिंह मिगलानी ने कहा कि प्रयागराज में जल निगम के कर्मचारियों को करीब 6 माह से वेतन और पेंशन नहीं मिला है गरीब कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है क्या ये है प्रदेश सरकार की नीतियां ?क्या उत्तरप्रदेश सरकार बता सकती है क्यों नहीं दिया जा रहा है ?

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज जो बयान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा जो जुलमा बोला गया था। कि उत्तरप्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। क्या अखिलेश यादव बताएंगे कि उत्तरप्र देश की 25 करोड़ जनसंख्या को किस हिसाब से बिजली फ्री दे पाएंगे। क्यों कि गरीब परिवारों को 70 -80 यूनिट ही प्रतिमाह खर्च हो पाती है जबकि पिछली सरकार में समाजवादी पार्टी की सरकार ने कई बार बिजली की दरें को बढ़ाया गया था। और कोई भी वादा घोषणापत्र पूरा नहीं किया गया था.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा की लगभग 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तथा जीत हासिल करेगी।कहा कि हम सब कार्यकर्ता मेहनत व लगन से काम करेंगे तथा पार्टी को तरक्की की ओर ले जाएंगे। आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखते हुए महसूस होने लगा है कि प्रदेश में बदलाव की जरूरत है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता का खून चूसने का काम किया है न ही महँगाई पर कोई लगाम लगा रही है। चारो तरफ भय का वातावरण है उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है योगी सरकार अपने आपको सबसे श्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ बताने का कार्य कलर रही हैं यह बहुत ही निंदनीय है अगर उत्तर प्रदेश भाजपा की योगी सरकार ने थोड़ी बहुत शर्म हो तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि हमारी सरकार आयी तो शिक्षा नीति में बदलाव करेंगे और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तरह हाई फाई बनाने का कार्य करेंगे। जनता की सभी उमीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें