अखिलेश-मायावती ने सीएम योगी को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। भाजपा दल के दिग्गजों ने तो उन्हें शुभकामनाएं दी ही, विपक्षी दलों से भी उन्हें खूब फोन आए। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम को फोन किया व उन्हें बधाई दी। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी मुख्यमंत्री को फोन कर के शुभकामनाएं दी।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने सीएम योगी को ट्वीट के जरिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सदैव आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। सीएम योगी का आज 49वां जन्मदिन।

सीएम ने किया पौधारोपण-

जन्मदिन व आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएम योगी ने अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पौधारोपण कर प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। पर्यावरण है तो प्रकृति भी है। प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है।इसलिए जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि हम सब पर्यावरण के प्रति जागरूक हों।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें