अखिलेश यादव का योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर बिजली व्यवस्था को लेकर तंज, बोले- शासन की अकुशलता से रुला रही है बिजली

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश में छाए बिजली संकट को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इन दिनों गर्मी बुरी तरह झुलसा रही है और सरकार की अकुशलता से बिजली रुला रही है। भाजपा सरकार इन सबसे बेपरवाह अपने को महोत्सवों में व्यस्त रख रही है। दिखाने को मंत्री बदल गए हैं पर बिजली विभाग के कामकाज में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि बिजली व्यवस्था बेपटरी होने से जहां गांव, कस्बों और शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं उद्योग-धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में जल संकट से हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। नागरिकों और बिजली कर्मियों में मारपीट तक हो गई है। भाजपा सरकार की प्रशासनिक अकुशलता, अदूरदर्शिता के चलते प्रदेश को बिजली संकट से गुजरना पड़ रहा है।
ये पहली बार नहीं है क‍ि अख‍िलेश यादव ने प्रदेश की बिजली व्‍यवस्‍था को लेकर सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले भी अख‍िलेश कई बार बिजली व्‍यवस्‍था को लेकर ट्वीट कर हमला बोल चुके हैं। सपा चीफ अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था कि ‘उत्तर प्रदेश में पांच साल सरकार चलाने के बाद अब सरकार के दिमाग की बत्ती जली कि बिजली विभाग में ‘व्यापक सुधार’ की जरूरत है। बिजली विभाग के निजीकरण पर उतारू सरकार ये बताए कि जब उनके हाथ में नियंत्रण ही नहीं होगा तो सुधार लागू कैसे होंगे। भ्रष्टाचार से सांठगांठ का अंत ही हर सुधार का मूल है।’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें