Naugarh News: जनगणना को लेकर नौगढ़ में हलचल तेज, दो बैच में 135 शिक्षकों की ट्रेनिंग !

Facebook
X
WhatsApp

Naugarh News: जिला चंदौली के नौगढ़ में जनगणना के द्वितीय चरण को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को नौगढ़ स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़ी प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और निर्धारित जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है।

WhatsApp Image 2026 10 26 at 4.31.13 PM

दो बैच में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में करीब 135 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है।

प्रशिक्षण की खास बात यह है कि केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि चार्ज ऑफिसर, सहायक चार्ज अधिकारी, राजस्व निरीक्षक जनगणना और जनगणना लिपिक भी अपनी व्यस्तताओं से समय निकालकर प्रशिक्षण सत्र में शामिल हो रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारी जनगणना की प्रक्रिया को बारीकी से समझ रहे हैं, ताकि कार्य के दौरान आपसी समन्वय बना रहे और निर्धारित जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार राहुल सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसकी सफलता के लिए प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों की स्पष्ट जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में बताए जा रहे सभी बिंदुओं को गंभीरता से समझें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर उसका समाधान अवश्य करें। प्रशिक्षण की जानकारी का लाभ क्षेत्र में काम करते समय मिलना चाहिए, जिससे कार्य में त्रुटियों की संभावना कम हो।

जनगणना के मास्टर ट्रेनर बागेश कुमार, श्याम नारायण मौर्य, आलोक तिवारी, संजय राम, सुनील कुमार और सुरेश कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनके माध्यम से शिक्षकों को जनगणना के दूसरे चरण में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और कार्य संबंधी बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण का दूसरा बैच बृहस्पतिवार, 29 अक्टूबर को शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जनगणना कर्मी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर जनगणना संबंधी कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही निर्धारित मोबाइल एप के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

लोकेशन- नौगढ़ (चंदौली )
रिपोर्टर- विशाल कुमार गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें