अखिलेश यादव के गढ़ में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी में बसपा सुप्रीमो मायावती

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने अपने गढ़ आजमगढ़ में बसपा के कद्दावर नेताओं को अपने पाले में लेकर बसपा को हासिये पर खड़ा करने का बड़ा दाव चला था. हालांकि अब वोटिंग होने से ठीक पहले मायावती  मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी में हैं. खबर है कि अखिलेश यादव के बेहद करीबी दीदारगंज के पूर्व विधायक आदिल शेख हाथी की सवारी कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, अगर आदिल बसपा में शामिल होते हैं तो मायावती बाहुबली भूपेंद्र सिंह मुन्ना का टिकट काटकर आदिल को मैदान में उतार सकती है. ऐसे में आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.

बता दें कि करीब 6 माह पूर्व बसपा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके सुखदेव राजभर ने अपने बेटे कमलाकांत राजभर को अखिलेश के हवाले कर दिया था. इसी बीच लंबी बीमारी के चलते उनके निधन हो गया, जिसके बाद अखिलेश ने अपना वादा पूरा करते हुए अपने करीबी पूर्व विधायक आदिल शेख का टिकट काटकर कमलाकांत को दीदारगंज से प्रत्याशी घोषित कर दिया. इसके बाद से आदिल शेख नाराज चल रहे थे और लगातार दूसरे दलों में संपर्क साधे हुए थे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आदिल शेख बसपा सुप्रीमो मायावती के संपर्क में हैं और बहुत जल्द बसपा में शामिल हो सकते हैं. वहीं न्यूज़18 से टेलीफोन पर हुई बातचीत में आदिल शेख ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का काफी दबाव बना रहे हैं, जिसके संबंध में वे आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आखिरी बार मुलाकात करने वाले हैं. इसके बाद वे किसी भी पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ेंगे.ऐसे में खबर है कि अगर आदिल शेख बसपा में शामिल होते हैं तो बसपा सुप्रीमो मायावती अपने प्रत्याशी बाहुबली भूपेंद्र सिंह मुन्ना का टिकट काटकर आदिल को दीदारगंज से मैदान में उतार सकती हैं, जिसके बाद अखिलेश के गढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है और हासिये पर खड़ी बसपा को संजीवनी मिल सकता है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें