अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

Facebook
X
WhatsApp

बेलरायां खीरी–सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन आज बेलरायां के लालापुर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेलरायां में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बरेली व मुरादाबाद मण्डल के सहप्रभारी निघासन विधानसभा उम्मीदवार पूर्व रेंजर अशोक कशयप की उपस्थित में केक काटकर अखिलेश यादव की दीर्घाआयु की कामना की। इस दौरान माया जायसवाल व अशोक कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण भी किया। सपा नेता अशोक कश्यप ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को कायम रखने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही सही मायने में विकास पुरुष है किसान ब्यापारी तथा समाज के सभी वर्गों तथा सभी धर्म व जाति के लोगों के विकास के लिए कार्य करते है। प्रदेश के साथ ही जिले में जितना विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुआ आज तक ऐसा विकास किसी भी प्रदेश व सरकार में नहीं कराया गया। इस मौके पर सपा नेत्री माया जायसवाल ने कहा कि अखिलेश जी लोकतंत्र व विकास के सजग प्रहरी है तथा 2022 में सपा की सरकार पुर्ण बहुमत से बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया इस अवसर पर अशोक कश्यप ने दर्जन भर लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई इस मौके पर अब्दुस्समद, पूर्व प्रधान दामोदर वर्मा,अमित वर्मा,छोटे,रविन्द्र,शरीफ अमरिका प्रसाद,मतलूब अहमद,अनीस अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट:अजय वर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें