अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना ,कहा -किसानों की आय दोगुनी करने का दिया था जुमला, आज ला दिया सड़कों पर

Facebook
X
WhatsApp

किसानों को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत जारी है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी दल अपनी तरह से किसानों का मुद्दा उठाकर उन्हें साधने में लगे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर किसानों के हित की बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ”बांगरमऊ (उन्नाव) में वैकल्पिक व्यवस्था व जगह के अभाव में मकई की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है। क्या यही है भाजपा के विकास का रास्ता।” इससे पहले अखिलेश ने यूपी सरकार पर कोरोना वायरस से हुई मृत्यु के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया था। अखिलेश ने ट्वीव में दावा किया था, ”सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से ये भंडाफोड़ हुआ है कि 31 मार्च, 2021 तक के कोरोनाकाल में 9 महीनों में उप्र के 24 ज़िलों में मृत्यु का आँकड़ा सरकार द्वारा दिये गये आँकड़ों से 43 गुना तक अधिक है।” उन्होंने आगे लिखा, ”भाजपा सरकार मृत्यु के आँकड़े नहीं दरअसल अपना मुँह छिपा रही है।”

अखिलेश ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अगले साल उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव हार जाएगी, क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी प्रमुख दलों के बजाए समान विचारधारा वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। अखिलेश किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा, “बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं है, मैं उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करूंगा।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की 403 सीटों में से 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें