अखिल भारतीय विधार्थी परिषद इकाई रानीवाड़ा द्वारा काढ़ा वितरण जारी

Facebook
X
WhatsApp

कोराना महामारी के मध्य एबीवीपी इकाई रानीवाडा के कार्यकर्ताओं द्वारा रानीवाड़ा में निरंतर काढ़ा वितरण किया जा रहा है। नगर सह मंत्री रितिक जोशी ने बताया कि इस कोरोना महामारी में परिषद के कार्यकर्ता लगातार रानीवाड़ा व आस पास के गांवों मे अपनी सेवा दे रहे है। जिसमें शुक्रवार को आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर जे.एम. कोर्ट रानीवाडा के कर्मचारियों और अधिवक्तागण , उपखण्ड कार्यालय कर्मचारियों व तहसील कार्यालय कर्मचारियों मे वितरित किया गया। जिसमें एडवोकेट वीर बहादुर सिंह देवड़ा, नगर मंत्री जयपाल जोशी, मुकेश गोयल, नरेश गोयल , महेन्द्र प्रजापत, विक्रम माली, निलेश सोनी प्रवीण सारण उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें