अग्निपथ योजना के विरोधियों पर सीएम योगी के मंत्री ने फिल्मी गाना सुनाकर कसा तंज

Facebook
X
WhatsApp

इटावा. कुछ तो लोग कहेंगे लोगो का काम है कहना… इस मशहूर फिल्मी गाने को आधार बनाकर योगी सरकार के गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भारतीय सेना में भर्ती के लिए घोषित की गई ‘अग्निपथ योजना’ का विरोध करने वालों पर तंज कसा है।
गंगवार इटावा के नुमाइश पंडाल में आयोजित आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. यहां उन्होंने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए सरकार ने अग्निपथ योजना का विरोध करने में लगे हुए हैं।
अपने संबोधन में गंगवार ने कहा कि योग की यह महिमा कही जाएगी कि लाइलाज बीमारियों से जूझने वाले लोग योग के बल पर आज भी बेहतर जिंदगी बसर कर रहे हैं. आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नुमाइश पंडाल में बड़ी तादात में शामिल होने वालों को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि योग समारोह में शामिल होने वाले ऐसा संकल्प लेकर जाएं कि वो प्रतिदिन योग के माध्यम से अपने आप को बेहतर रखने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि योग के जरिये देश को मजबूत करने का काम हर सख्श करेगा यही आशा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के इटावा में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नुमाइश पंडाल में संपन्न हुआ, जिसमें योगी सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में योग दिवस में शामिल हुए. इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और इटावा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया के अलावा बड़े पैमाने पर स्थानीय नागरिक सरकारी कर्मचारी अधिकारी आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें