Pawan Singh Manoj Tiwari Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स का एक मेला कुछ दिन पहले देखने को मिला, जिस इवेंट का आयोजन बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने किया था। उन्होंने सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया है। इस इवेंट में पवन सिंह, मनोज तिवारी, निरहुआ समेत अन्य भोजपुरी के एक्टर और एक्ट्रेस शामिल हुए थे। लेकिन खेसारी लाल यादव इस इवेंट का हिस्सा नहीं बने थे। जिसकी चर्चा बाहर काफी ज्यादा देखने को मिली है। इन सबके बीच पवन सिंह और मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से पवन सिंह काफी ट्रोल हो रहे हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में
पवन सिंह पर लगा मनोज तिवारी की बेईजत्ती करने का आरोप (Pawan Singh Manoj Tiwari Video Viral Netizens Trolled)-
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पवन सिंह को स्टेज पर उतरकर मनोज तिवारी से बात करते हुए देखा जा रहा है। जिसमें मनोज तिवारी के पास जाकर पवन सिंह कहते हैं कि आप बहुत बड़े कलाकार हो। जिसके बाद मनोज तिवारी उठते हैं और उनको गले लगाते हैं। इन सबके बीच वहाँ मौजूद लोगों ने पवन सिंह को समझाया और उनको लेकर वहाँ से गए। जिसके बाद पवन सिंह का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
एक यूजर ने लिखा- बत्तमीजी करना शराब के नशे में स्टेज पर जाना औरतों की इज्जत ना करना ये सब गुण से भरे हुए है अपने पौवा स्टार मनोज तिवारी को ही उल्टा सीधा बोलने लगे थे बीच बचाव में लोगों को आकर हटाना पड़ा नहीं तो मामला बढ़ता, नशा मनुष्य की सोचने समझने की शक्ति को धीरे धीरे खत्म कर देता है
ये पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी पवन सिंह को कई बार ट्रोल किया गया है कि वो नशे के हालत में कुछ भी कहते हैं। उनकी एक को-एक्ट्रेस ने भी उनपर आरोप लगाया है कि वो नशा करते हैं। लेकिन अभी तक इस वायरल वीडियो पर मनोज तिवारी का कोई रिएक्शन नहीं आया है, देखने लायक होगा कि मनोज तिवारी का क्या रिएक्शन आता है।









