अचानक सीतापुर की CHC पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण।

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के हेल्थ मिनिस्टर बृजेश पाठक शुक्रवार को अचानक सीतापुर सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। वहां उन्होंने महमूदाबाद सीएचसी का हाल देख तो दंग रह गए। अटेंडेंस रजिस्टर से 6 से ज्यादा कर्मचारी गायब थे। कई तो ऐसे कर्मचारी थे, जिनके एक-एक साल से रजिस्टर पर दस्तखत नहीं थे। यह देखकर स्वास्थ्य मंत्री ने वहीं से सीएमओ को फोन किया। सीएमओ को डांटते हुए उन्होंने पूछा कि आप करते क्या हैं? आपने कब महमूदाबाद सीएचसी की विजिट की थी। अब मुझे ही कुछ करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया। जिसमें 6 से अधिक कर्मचारी गायब मिले। एक कर्मचारी के सालों से गायब होने पर डिप्टी CM भड़क उठे। उन्होंने CHC अधीक्षक और CMO को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कई अन्य खामियां मिलने से बृजेश पाठक ने कड़ी नाराजगी जताई।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को जब से स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है तब से उनका औचक निरीक्षण जारी है। अभी हफ्ते भर पहले वह बाराबंकी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर चुके हैं। बाराबंकी जिला अस्पताल में पहुंचने पर उन्होंने पर्चा बनवाया, ओपीडी, अल्ट्रासाउण्ड कक्ष समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। हर जगह उन्हें अव्यवस्था मिली। इस पर सीएमएस को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इससे पहले लखनऊ के केजीएमयू का भी डिप्टी सीएम ने निरीक्षण किया था।

बता दें, बृजेश पाठक पहले ओपीडी का चक्कर लगाया। बेहद करीब से हर चीज पर नजर डालकर पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गए। एक रुपया देकर पर्चा बनवाया। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक की प्रक्रिया से उन्होंने सहज ही अंदाजा लगाया कि कैसे काम हो रहा है। फिर सीएमएस को तलब किया और सबसे पहले पर्चा बनने वाले काउंटर पर ले जाकर सवाल किया कि इतने मरीज हैं और पर्चा एक आदमी बना रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें