अजय देवगन ने साल 1991 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म से आज तक लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. अपनी पहली फिल्म ‘फूल और कांटें’ में वह दो बाइक पर सवार होकर धमाकेदार स्टंट करते हुए लोगों के बीच पॉपुलर हो गए थे और आज अजय देवगन ने बॉलीवुड में 30 सालों का सफर भी पूरा कर लिया है। अजय देवगन अपनी पहली ही फिल्म से स्टारडम देख रहे हैं और लेकिन 30 सालों के करियर में उन्होंने भी काफी उतार-चढ़ाव देखा।
अजय देवगन के अंदर आज भी अच्छी फिल्मों को करने की भूख है. अजय देवगन के पास फिलहाल 6 फिल्में हैं, जो 2021 से 2022 तक में रिलीज होंगी जो इस बात का सबूत हैं कि 30 सालों के बाद भी वो किस कदर काम को लेकर फोकस्ड हैं. अजय देवगन ने एक्शन, कॉमेडी से लेकर रोमांटिक फिल्मों में भी काम किया है और ये उनकी एक्टिंग स्किल है कि उन्हें पसंद भी किया गया. 1998 में ‘जख्म’ और 2002 में ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला।
बॉलीवुड में अपने 30 सालों के सफर पर अजय देवगन कहते हैं कि वो अब अगले 30 सालों के लिए वार्म हो रहे हैं. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने 30 सालों के सफर पर कहा कि बॉलीवुड में 30 सालों तक टिके रहना बड़ी बात है. किसी भी फील्ड में तीन दशकों तक टिके रहने के लिए निरंतर विकास जरूरी होता है. इसे एक निश्चित स्तर की परिपक्वता की आवश्यकता होती है. यह सिर्फ उम्र नहीं बल्कि अपने क्राफ्ट के लिए भी जरूरी होता है. साथ काम करने वाले सहयोगी और फिल्ममेकर से सीखने की भी जरूरत होती है. यह कभी न खत्म होने वाली सीखने की प्रक्रिया है।
स्टारडम के लिए तैयार नहीं थे अजय
बॉलीवुड में एंट्री को लेकर अजय देवगन ने कहा कि ये उनके पिता (वीरू देवगन) थे जो उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा, “मुझे बस उनके सपनों पर फोकस करना था. मैं बस वो करता गया जो मुझे करने के लिए कहा गया. ‘फूल और कांटे’ जब हिट हुई थी तो मैं स्टारडम के लिए प्रेरित हुआ. मैं अपरिपक्व था और स्टारडम के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था. ये पैरेंट का आर्शीवाद और फैंस का प्यार था। अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बाहुबली’ डायरेक्टर राजामौली के डायरेक्शन में बनी ‘आरआरआर’ 7 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है. वहीं, संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘मई डे’, ‘मैदान’, ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन नजर आएंगे. अजय देवगन की ‘दृष्यम 2’ भी फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है ।









