अज्ञात लोगों ने कड़बी में लगाई आग, तीन किसानों को लाखों का नुकसान

Facebook
X
WhatsApp

भंडाना गांव में बीती रात आग लगने से करीब 15 ट्रॉली ज्वार की कड़बी जल कर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी उसके पास नहीं जा सका। जिससे आग काबू में नहीं आई। एसडीएम संजय गौरा को सूचना देने पर दमकल मौके पर पहुंची, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक तीन किसानों की सैंकडों मण कड़बी जलकर राख हो गई।

पीडित जगदीश शर्मा, कमलेश व राजेन्द्र के खेत पर ज्वार की कड़बी लगा रखी थी। रात करीब 9 बजे अचानक उसमें कोई आग लगा गया। इससे कडबी के पूंजले धू-धू कर जल उठे। तेज लपटें उठती देख लोगों को आग लगने का पता चला। घटना के वक्त पीडित घर पर थे, इसकी सूचना मिलते ही पीडित किसान भी मौके पर पहुंचे। जहां दमकलकर्मियों ने लोगों के सहयोग से आग बुझाई।

पीडितों का कहना है कि जैसे-तैसे कर खरीफ फसल से ज्वार की कड़बी पैदा की थी। इस समय चारे के भाव आसमान पर चल रहे हैं। आग से लाखों रूपए की कड़बी आग की भेंट चढ़ गई। सूचना सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। गिरदावर व पटवारी ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें