अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली : थाना क्षेत्र की चौकी थुलेडीं अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत। मिली जानकारी के अनुसार मन्नू सिंह पुत्र गया प्रसाद उम्र 25 वर्ष बिलावा जनपद औरैया बछरावां से अपनी मोटरसाइकिल यूपी 74 वाई 6568 प्लैटिना से महाराजगंज आ रहा था। मोटरसाइकिल सवार जैसे ही बछरावां महाराजगंज मार्ग पर उमरपुर मोड के पास पहुंचा किसी अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मार दी मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया सड़क पर पड़े घायल हुए युवक को देख कर आने जाने वालों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची थुलेडी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के कुछ परिचित लोग बछरावां में रहते थे जिनके द्वारा यह जानकारी मिली है कि मृतक युवक गांव-गांव घूमकर फेरी का काम करता था फिलहाल शव को कब्जे में कर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें