अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बताकर किया अपमान तो सोनिया गांधी ने किया बचाव

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में अपनी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संदर्भ में की गई एक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि चौधरी पहले ही माफी मांग चुके हैं। चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। भाजपा सदस्यों ने वीरवार को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को लेकर हंगामा किया और सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

आपको बता दे की संसद परिसर में बृहस्पतिवार को जब सोनिया गांधी से पूछा गया कि क्या वह चौधरी से माफी मांगने के लिए कहेंगी तो उन्होंने कहा कि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं। चौधरी ने राष्ट्रपति के बारे में की गई अपनी एक टिप्पणी पर सफाई देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे उठा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें